मधुमक्खियों के झुंड का शैक्षणिक भ्रमण कर रहीं छात्राओं पर हमला, तीन भर्ती

Share

प्रयागराज, 20 फ़रवरी । कस्तूरबा गांधी आवासीय इंटर कॉलेज की 43 छात्राओं पर शैक्षणिक भ्रमण के दौरान चंद्रशेखर आजाद पार्क के संग्रहालय के निकट शुक्रवार को मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले के दौरान पार्क में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं शिक्षकों ने तत्काल उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों की टीम ने 40 छात्राओं को प्राथमिक उपचार के बाद बाद छोड़ दिया गया। गम्भीर रूप जख्मी से जख्मी तीन छात्राओं को भर्ती किया गया है। इस घटना की पुष्टि मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के सह आचार्य डॉ संतोष सिंह ने जानकारी देते हुए की।

चंद्रशेखर आजाद पार्क के संग्रहालय के निकट शुक्रवार दोपहर बाद लगभग दो बजे अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने कस्तूरबा गांधी आवासीय इंटर कॉलेज की 43 छात्राओं पर हमला कर दिया। इस दौरान वहां अफरातफरी मच गई। डंक से गंभीर रूप से घायल छात्राओं को तत्काल एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीन छात्राओं की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें अधिक डंक लगे हैं। ये छात्राएं प्रयागराज जिले के विभिन्न ब्लॉकों से हैं। स्कूल द्वारा आयोजित अनुमोदित टूर पर शुक्रवार सुबह शिक्षकों के साथ वे चन्द्रशेखर आजाद पार्क पहुंची थीं। कुल 100 छात्राओं का समूह दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कर रहा था। दोपहर लगभग 2 बजे भोजन के दौरान मधुमक्खियों का झुंड उन पर टूट पड़ा। अफरा-तफरी मच गई। कई छात्राएं भागने की कोशिश में और घायल हुईं। कुछ शिक्षकों को भी डंक लगे, जिनका अस्पताल में उपचार किया गया। डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर संतोष तिवारी ने बताया कि यह अधिकृत टूर है। सबसे अधिक प्रभावित बहादुरपुर ब्लॉक की तीन, प्रतापपुर की चार, सैदाबाद की एक तथा फूलपुर की पांच छात्राएं हैं। डॉ संतोष सिंह ने बताया कि कुल 43 बेटियों को अस्पताल में लाया गया था। जिनमें से 40 बेटियों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। तीन बेटियों का उपचार किया जा रहा है सभी की स्थिति अब स्थिर हो गई है। एंटी-वेनम और अन्य दवाओं से उपचार किया गया।