रायगढ़ 17 फ़रवरी । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 16 फरवरी को नगर पंचायत तमनार, जिला रायगढ़ के लिए नवगठित समिति की घोषणा की गई है।
जारी अधिसूचना में नगर पंचायत तमनार में ग्राम पंचायत तमनार और ग्राम पंचायत बासनपाली काे सम्मिलित किया गया है। इस प्रकार ग्राम पंचायत अब शिथिल हो गया । नगर पंचायत तमनार के प्रथम अध्यक्षता अश्विनी कुमार पटनायक,उपाध्यक्ष सुरेंद्र साहू, सदस्य के रूप मे जगन्नाथ सिदार, गीतांजलि पटनायक, हेमलाल साहू , योगेश गुप्ता व ज्योति पटेल को मनोनीत किया गया। गठन के पश्चात आज मंगलवार काे अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को बधाई लेने वालों का तांता लगा हुआ है।