पंजाबी श्रद्धालु की दरियादिली, मां को भेंट किया 25 तोले सोने का मुकुट व टीका

Share

ऊना, 16 फ़रवरी । विश्व विख्यात मां चिंतपूर्णी के दरबार में सोमवार सुबह आरती के समय पंजाब से आए एक श्रद्धालु ने मां चिंतपूर्णी की पावन पिंडी पर लगभग 25 तोले सोने का मुकुट व टीका मां के चरणों में अर्पित किया। मंदिर पुजारी संदीप कालिया ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ विधिपूर्वक पूजा करवा कर सुबह आरती के समय मुकुट ब टीका मां की पावन पिंडी के चरणों में सुशोभित किया।

पुजारी संदीप कालिया ने बताया कि श्रद्धालु पंजाब राज्य से संबंध रखता है और उन्होंने अपना नाम ना बताने के लिए कहा है। मां के चरणों में यह गुप्त दान श्रद्धालुओं की आस्था और श्रद्धा को दर्शाता है। मां चिंतपूर्णी के प्रति श्रद्धालु की गहरी आस्था और श्रद्धा समर्पण का प्रतीक है।

उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक कारीगरी से तैयार किया गया सोने का मुकुट मां की पावन पिंडी को आती सुशोभित कर रहा है।

बताते चलें कि पिछले कुछ वर्षों से मां चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धा श्रद्धालुओं द्वारा अनेक ऐसे गुप्त दान किए हैं जो कि उनकी माता के प्रति भक्ति श्रद्धा भाव को व्यक्त करते हैं और माता के प्रति विश्वास को और गहरा बनाते हैं।