पटना, 14 फ़रवरी । प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम की उपस्थिति में बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने सदस्यता अभियान की औपचारिक शुरुआत की। परंपरा के अनुसार ध्वज बंधन कार्यक्रम के उपरांत यह अभियान प्रारंभ किया गया।
इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रभारी अफरोज खान एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय यादव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने सेवादल की सराहना करते हुए कहा कि सेवादल संगठन जितना मजबूत होगा, कांग्रेस पार्टी भी उतनी ही मजबूती से आगे बढ़ेगी और जनसेवा के कार्यों में नई ऊर्जा आएगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक लोगों को सेवादल से जोड़कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें।
कार्यक्रम में प्रदेश महिला सेवादल अध्यक्ष श्रीमती रुचि सिंह, अहमद राजा खान, आशुतोष रंजन, राजकुमार पूर्वे, विपिन झा, राजीव पांडे, अली बल्खि, पिंकी पासवान, गुप्तेश्वर चौबे, गुलशन कुमार, सुरेश कुमार सहित दर्जनों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।