भोपालः पंडित कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ में आज वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

Share

भोपाल, 13 फरवरी । मध्य प्रदेश के राजधानी भोपाल के पंडित कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ द्वारा आज शुक्रवार को शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए “क्या एसआईआर लोकतंत्र के हित में है?” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

यह प्रतियोगिता संसदीय विद्यापीठ के सभागार, विंध्याचल भवन (भूतल), भारतीय स्टेट बैंक के पास, भोपाल में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 10:45 बजे सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया जाएगा। मुख्य अतिथि नगर निगम अध्य किशन सूर्यवंशी इस प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी बिन्दु सुनील ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में संसदीय परंपराओं, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं समसामयिक विषयों पर तार्किक अभिव्यक्ति की क्षमता का विकास करना है। इससे युवा पीढ़ी को लोकतंत्र के विभिन्न आयामों पर विचार-विमर्श और स्वस्थ बहस के लिए प्रेरित किया जाएगा।