गुरुग्राम में महाराष्ट्र से शादीशुदा प्रेमी से मिलने आई प्रेमिका को पत्नी ने बीच सडक़ धुना

Share

गुरुग्राम, 12 फरवरी । महाराष्ट्र से गुरुग्राम आकर अपने शादीशुदा प्रेमी से मिलने पहुंची एक युवती को व्यक्ति की पत्नी ने जमकर धुना। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर राजीव चौक के पास काफी देर तक चले महिला ने हंगामा किया। इस घटना को देखने के लिए वाहन चालकों की भी काफी लंबी लाइन लग गई। इस घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। दिल्ली निवासी व्यक्ति एस्ट्रॉलोजर है और उसकी प्रेमिका महाराष्ट्र में आईटी कंपनी में नौकरी करती है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को करीब 11 बजे राजीव चौक के पास एक व्यक्ति अपनी प्रेमिका के साथ जा रहा था। उनकी गाड़ी का पीछा कर रही व्यक्ति की पत्नी ने अपनी गाड़ी उनकी गाड़ी के पास जाकर गाड़ी रुकने का इशारा किया। महिला ने अपनी गाड़ी से उतरकर पति की गाड़ी पर पत्थर मारने शुरू कर दिए। गाड़ी रुकते ही महिला ने अपने पति व उसकी पे्रेमिका पर हमला कर दिया। सडक़ के बीचों-बीच यह घटना हुई। महिला ने अपने पति की प्रेमिका को बालों से पकडक़र सडक़ पर गिरा लिया और उसकी धुलाई करनी शुरू कर दी। जैसे ही महिला का पति अपनी प्रेमिका को बचाने बीच में आया तो उसकी पत्नी ने उसे भी मारना शुरू कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को सिविल लाइन पुलिस थाना लेकर गई।

इस मामले की जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना के एएसआई शिवशंकर ने बताया कि पुलिस के पास जैसे ही इस घटना के लिए कॉल आई, तुरंत ही मौके पर टीम पहुंची। वहां दो महिलाओं व एक पुरुष के बीच झगड़ा हो रहा था। दोनों पक्षों को समझाकर थाने लाया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट की शिकायत दी है। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस पूछताछ में व्यक्ति की पत्नी ने बताया कि उसे अपने पति के अवैध संबंधों पर पहले से ही शक था। वह बुधवार से ही अपने घर नहीं पहुंचा था। अपने पति का पीछा करते हुए पत्नी ने प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पिछले करीब आठ माह से वे एक-दूसरे को जानते हैं।