चुनाव में मदद के लिए भारतीय दूतावास ने नेपाल को वाहनों की तीसरी खेप सौंपी

Share

काठमांडू, 12 फ़रवरी । नेपाल में 5 मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा निर्वाचन के लिए भारत ने नेपाल सरकार को अतिरिक्त वाहन उपलब्ध कराए हैं।

सिंहदरबार में गुरुवार को आयोजित एक समारोह में भारत ने 220 पिकअप वाहन और नेपाली सेना के लिए 50 ट्रक सौंपे। नेपाल के लिए भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने गृह मंत्री ओमप्रकाश अर्याल को ये वाहन हस्तांतरित किए।

नेपाल सरकार के अनुरोध पर भारत ने निर्वाचन की तैयारी के लिए उपहार स्वरूप कुल 650 वाहन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। इस सहमति के तहत भारत इससे पहले ही 310 वाहन नेपाल को सौंप चुका है।

भारतीय दूतावास के अनुसार पहले चरण में 60 वाहन, दूसरे चरण में 250 वाहन और आज तीसरे चरण में 270 वाहन नेपाल को उपलब्ध कराए गए हैं।