अनूपपुर:सीएम हेल्पलाईन के नॉन अटैण्ड शिकायतों पर 13 अधिकारियों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना

Share

अनूपपुर, 09 फ़रवरी । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सीएम हेल्पलाईन की शिकायतो पर अधिकारियों की अनदेखी पर कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर दिलीप कुमार पाण्डेय ने 8 विभागों के 13 अधिकारियों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया हैं।

अपर कलेक्टर दिलीप कुमार पाण्डेय ने सोमवार को सीएम हेल्पलाईन में नॉन अटैण्ड शिकायतों पर समय से कार्यवाही नहीं होने पर 8 विभागों के 13 अधिकारियों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया हैं। जिसमे उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, नगरीय विकास एवं आवास विभाग, पर्यावरण विभाग, राजस्व विभाग, वित्त विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, गृह विभाग के अधिकारियों पर जुर्माना लगाते हुए संबंधितों को अनिवार्य रूप से जिला रेडक्रास सोसायटी के बैंक खाता में जमा कराते हुए जमा राशि की पावती कलेक्ट्रेट स्थित लोक सेवा प्रबंधन कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।