एचपीएससी सिलेक्शन कमीशन की बजाय रिजेक्शन कमीशन बन चुका है : हुड्डा

Share

चंडीगढ़, 07 फरवरी । हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) अब सिलेक्शन कमीशन की बजाय रिजेक्शन कमीशन बन चुका है। पिछले 11 साल से भाजपा सरकार भर्तियों के नाम पर हरियाणा के युवाओं को गुमराह कर रही है।

शनिवार को चंडीगढ़ में जारी बयान में हुड्डा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने कृषि विभाग में एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर के 100 पदों की भर्ती प्रक्रिया को साढ़े तीन साल बाद रद्द कर दिया है। वर्षों के इंतजार के बाद एचपीएससी पीजीटी कंप्यूटर साइंस की 1711 पदों की भर्ती का रिजल्ट आया, लेकिन सिर्फ 39 उम्मीदवार ही पास हुए, जबकि बाकी 1672 पद खाली रह जाएंगे। इससे पहले भी अनेक भर्तियों में पदों को खाली रखा गया है। एचपीएससी दरअसल, हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की बजाय गैर-हरियाणवी पब्लिक सर्विस कमीशन बन गया है, क्योंकि ज्यादातर चयन बाहर के युवाओं का हो रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी विभिन्न भर्तियों में बड़े पैमाने पर पद खाली रखे गए हैं।