गाजियाबाद। विधानसभा मोदीनगर के देहात मण्डल में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश सरकार की उपलब्धिया भाजपा की प्रष्ट भूमिका विषय का विस्तार पूर्वक सभी कार्यकर्ताओं के समक्ष रखते हुए। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता पुष्पेंद्र रावत ने भी शिरकत की।
इस मौके पर श्री रावत ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं का सही मार्गदर्शन और उनमें उर्जा का संचार होना बेहद आवश्यक है। एक शिक्षक वर्ग शिविर के अंतर्गत जहां भाजपा का इतिहास उद्देश्य और संगठन की संरचना के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाती है। वही राष्ट्रप्रेम देश भक्ति और राष्ट्र निर्माण की भावना को जागृत करने के लिए ओजस्वी वक्ताओं द्वारा व्याख्यान भी दिए जाते हैं। निश्चित रूप से इस तरह के कार्यक्रम और कार्यशालाओं से संगठन को मजबूती मिलती है कि उनके कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के फंडामेंटल्स क्लियर हो जाते हैं।
श्री रावत ने कहा कि आज पूरा देश एकजुट है और हर दिल में भाजपा के प्रति बेहद सम्मान एवं स्नेह है। निश्चित रूप से इसका पूरे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के हर उस कार्यकर्ता को जाता है जिसने पार्टी को सशक्त बनाने के लिए अथक प्रयास किए हैं।
