भाजपा उत्तराखंड में मनाएगी संत रविदास जयंती सप्ताह

Share

देहरादून, 29 जनवरी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित मोर्चा ने राज्य में 31 जनवरी से 7 फरवरी तक संत रविदास जयंती सप्ताह मनाने का निर्णय लिया। अभियान में मंदिरों में स्वच्छता अभियान, पूजा-अर्चना, दीपोत्सव, संत सम्मान और विचार गोष्ठी आयोजित की जाएंगी।

अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलबीर घुनियाल ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए प्रदेश स्तरीय कमेटी बनाई गई है। इसमें विनोद कुमार लक्खा को कार्यक्रम संयोजक और रामपाल सिंह, रविंद्र वाल्मीकि मास्टर सत्यपाल, संजीव कुमार, रामकिशन और देवेंद्र प्रधान को सदस्य नियुक्त किया गया है।

बलबीर घुनियाल ने बताया कि सभी सांसद, विधायक, मोर्चा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि आयोजन में सक्रिय भागीदारी करेंगे। 2 से 7 फरवरी तक जिला, विधानसभा, मंडल और बस्ती स्तर पर गुरु रविदास के जीवन और शिक्षाओं पर संगोष्ठी आयोजित की जाएंगी। सप्ताह के दौरान मंदिरों पर स्वच्छता और दीपोत्सव, पुष्पांजलि, संत सम्मान, दर्शन और विचार गोष्ठी आयोजित की जाएंगी।

31 जनवरी को मंदिरों और उनसे जुड़े स्थानों पर स्वच्छता और दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। एक फरवरी को संत रविदास की प्रतिमा या चित्र पर पुष्पांजलि, मंदिर दर्शन और संत सम्मान किया जाएगा। 2 से 7 फरवरी तक जिला, विधानसभा, मंडल और बस्ती स्तर पर गुरु रविदास के जीवन और शिक्षाओं पर संगोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी उनके जीवन, शिक्षाओं और समाजहित कार्यों पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

भाजपा के अनुसार इस सप्ताह प्रदेश के सभी जिले और मंडलों में कार्यक्रम आयोजित होंगे और सोशल मीडिया पर संत रविदास के जीवन, शिक्षाओं और समाज हित के कार्यों पर अभियान चलाया जाएगा।

————-