गाजियाबाद। सिहानी गेट कोतवाली पुलिस ने चकलाघर का पर्दाफाश करते हुए दो महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने उस पीड़ित महिला की शिकायत पर की है, जिसको गिरफ्तार हुआ मुख्य आरोपी ने अपने जाल में फंसा लिया था और उसके साथ बलात्कार और उत्पीड़न करने के साथ जबरन अनैतिक व्यापार करने का दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि चकलाघर का संचालन दिल्ली से हो रहा था।
पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने शिकायत की थी कि दो वर्ष पूर्व उसकी दोस्ती लकी पंजाबी नामक युवक से हुई थी। इसके बाद आरोपी ने उसे झांसे में लेकर उसके साथ बलात्कार किया और उत्पीड़न करने लगा। बताया गया कि इतना ही नहीं आरोपी द्वारा पीड़िता पर जबरन अनैतिक व्यापार करने का दबाव बनाया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी अपने दो साथी निशांत और मोहित के अलावा दो महिलाओं के साथ मिलकर दिल्ली से एस्कॉर्ट सर्विस का संचालन कर रहा था। पुलिस ने बताया कि इसके बाद दोनों महिलाओं समेत चारों आरोपियों को दबोच लिया गया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी युवतियों और महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उनसे अनैतिक व्यापार कर आते थे।