गिरिडीह, 24 जनवरी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अदित्य साहु शनिवार को गिरिडीह पहुंचे। यहां पहुंचने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पेपरवाटाड में प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस दिन झारखंंड में भाजपा कि सरकार बनी, उस दिन हेमंत सरकार के कई मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जायेंगे। उन्होंने ऐसे मंत्रियों को चिन्हित कर पार्टी सूचीबद्ध कर रही है। वीबी-जी राम जी बिल का विरोध कांग्रेस सिर्फ इसलिए कर रही है, क्योंकि इस बिल के आने से कांग्रेस शासित राज्यों में लूट बंद होगी। उन्होंने कहा कि नये बिल में महिलाओं सहित हर मजदूरों को 100 दिन से अधिक मजदूरी मिलेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के लिए कार्यकर्त्ता पूरी तरह से तैयार रहें। इस चुनाव में झामुमो और कांग्रेस को आईना दिखाना है।
सभा के बाद प्रदेश अध्यक्ष में कर्पूरी ठाकुर और डॉ भीमराव आंम्बेडकर की प्रति पर माल्यार्पण किया गया।
कार्यकम में विधायक डाॅ मंजू कुमारी, विद्यायक नगेन्द्र महतो, पूर्व विद्यायक निर्भय शाहावादी, डाॅ जेपी वर्मा दोनों जिला अध्यक्ष क्रमशः रंजीत राय और महेन्द वर्मा भाजयूमो के जिला अध्यक्ष मिथुन चन्द्रवंशी सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।