(अपडेट) मनरेगा योजना को बचाने महिला कांग्रेस सड़क की लड़ाई लड़ने तैयार : अंबिका सिन्हा

Share

धमतरी, 22 जनवरी । महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ग्रामीण अंबिका सिन्हा ने ग्राम पंचायत भटगांव में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत गुरुवार को महिला कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा मजदूर हित में निर्मित मनरेगा योजना संबंधी चर्चा कर मनरेगा योजना को हर हाल में बचाने की बात कहीं है, चाहे इसके लिए सड़क की लड़ाई लड़ना क्यों न पड़े, वे तैयार है।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ग्रामीण अंबिका सिन्हा ने बैठक में मनरेगा योजना को हर हाल में ग्रामीण महिला-पुरूष मजदूरों के लिए जरूरी बताया है। मनरेगा योजना के नहीं होने पर पहले ग्रामीण मजदूरों को पलायन करना पड़ता था, इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस की सरकार में मनरेगा योजना लागू किया था, जो मजदूरों को रोजगार देते हुए आ रहा है। भाजपा की सरकार मजदूर हितैषी नहीं है, जो मनरेगा योजना को बंद कर विकसित भारत जीरामजी योजना करने जा रही है, जो उचित नहीं है। भाजपा की सरकार में केवल लुभावना लालच दिया जाता है। 125 दिन मजदूरी देने की बात झूठ है, वे नहीं दे सकेंगे। भाजपा की सरकार में केवल बातें होती है, जमीनी-हकीकत कुछ और है।

वर्तमान में विष्णुदेव साय की सरकार आर्थिकतंगी से गुजर रही है। मजदूरों को काम नहीं दे पा रहा है। किसानों के धान को समर्थन मूल्य पर खरीद नहीं पा रहा है, इससे बुरी स्थिति प्रदेश में और क्या हो सकती है। मेहनतकश किसानों के खून-पसीना की कमाई धान को समर्थन करा रहा है। वास्तव में भाजपा की सरकार किसान विरोधी है, जो किसान व मजदूरों को प्रताड़ित कर रहा है। बैठक को अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की पूनम पांडे, चन्द्रिका सिन्हा, पूर्व जनपद सदस्य कविता ध्रुव, टोमेश्वरी साहू पंच, उर्वशी ध्रुव पंच समेत महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थी।