शहीदी जोड़ मेले के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए - सरस जनवाद

शहीदी जोड़ मेले के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए

Share

इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि छोटे साहिबज़ादों की शहादत मानवता के इतिहास में अद्वितीय है, जो सत्य, धर्म और न्याय के लिए अडिग रहने की शाश्वत प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिबान की कुर्बानियां देश की आध्यात्मिक और नैतिक शक्ति की आधारशिला हैं। पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि शहीदी जोड़ मेला सिख इतिहास की महान विरासत को स्मरण करने का पावन अवसर है। उन्होंने कहा कि छोटे साहिबज़ादों और माता गुजरी जी की कुर्बानी हर पीढ़ी को अन्याय के खिलाफ दृढ़ता से खड़े होने का संदेश देती है।