आईसीटी चैंपियनशिप में दिव्य रत्न को मिला प्रथम पुरस्कार

Share

वहीं पूर्वी सिंहभूम शिक्षा विभाग कार्यालय में प्रखंड स्तर पर प्रथम स्थान आने पर दिव्य रत्न को एक रजत पदक, एक स्कूल बैग एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

दिव्य रत्न सीएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस, साकची की 11वीं कक्षा की छात्रा है। झारखंड ई – शिक्षा महोत्सव 2025 के राज्य स्तरीय आईसीटी चैंपियनशिप का रिजल्ट आना अभी बाकी है। दिव्य रत्‍न को स्कूल स्तर पर भी प्रथम आने के लिए कांस्य पदक, प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

उल्‍लेखनीय है कि पिछले दिनों दिव्य रत्न को जिला स्तरीय कला उत्सव, संगीत एकल गायन में प्रथम पुरस्कार का सम्मान मिला था।

सीएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस की प्रिंसिपल मंजू सिन्हा ने शुभकामना व्यक्त करते हुए कहा है कि दिव्य रत्न को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान मिले, ऐसी हम आशा करते हैं। उन्‍होंने कहा कि पहली बार इस तरह का आयोजन झारखंड सरकार ने किया है और हमें अपने स्कूल की छात्रा दिव्य रत्न पर गर्व है।