38 जिले के लगभग 300 महिला व पुरुष राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग : हरेन्द सिंह मेजर

Share

सहरसा कुश्ती संघ का तीसरा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता खेल भवन सहरसा में आयोजित कराया रहा है।जो गर्व का विषय है।इससे पहले 2019 -2021 में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित किया गया था। बिहार में 38 जिले में सहरसा राज्य स्तरीय कुश्ती- प्रतियोगिता आयोजित करवाने मे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।कुश्ती खेल में बिहार के 38 जिले में इतिहास लिखने का काम किया है।

सहरसा कुश्ती संघ सचिव नेशनल कोच हरेंद्र सिंह मेजर ने कहा कि लगातार कुश्ती खेल में सहरसा जिला बिहार में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने जा रहा है। राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि बिहार कुश्ती संघ अध्यक्ष बिशाल सिंह, महासचिव बिनय कुमार सिंह, सहरसा कुश्ती संघ अध्यक्ष सह उपाध्याक्ष नितेंद्र प्रताप नन्हे, साथ ही तमामपदाधिकारियों का समागम होगा, जो ऐतिहासिक गौरवशाली क्षणों का फोटोशूट गवाह बनेगा।