नेपाल एयरलाइंस का क्रू सदस्य सोने की तस्करी के मामले में दोहा पुलिस की हिरासत में - सरस जनवाद

नेपाल एयरलाइंस का क्रू सदस्य सोने की तस्करी के मामले में दोहा पुलिस की हिरासत में

Share

नेपाल एयरलाइंस की प्रवक्ता अर्चना खड़का ने बताया कि यह वाकया 29 नवंबर का है। उड़ान संख्या आरए 240 से को दोहा से काठमांडू आना था। दोहा एयरपोर्ट कस्टम की जांच में संदेश तिवारी के पास आठ तोला सोना मिला। इस वजह से विमान को करीब 35 मिनट तक रोकना पड़ा। नेपाल एयरलाइंस के दोहा स्टेशन मैनेजर कृष्ण बजगाई ने इसकी पुष्टि की है।