कोंड़ागांव जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने स्कूली बच्चों के प्रदर्शन पर लिया संज्ञान

Share

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंड़ागांव किरण चतुर्वेदी द्वारा गंभीरता से लेते हुए संज्ञान लेकर जिला प्रशासन एवं संबंधित शैक्षणिक संस्थान के प्रमुख से मुख्य बिन्दुओं पर सोमवार तक शीघ्रता से जानकारी प्रेषित करने हेतु पत्र लिखने सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को निर्देशित किया है कि वह स्थानीय जिला प्रशासन कलेक्टर, एसडीएम से अतिशीघ्र यह जानकारी मांगे कि नाबालिग मासूम स्कूल के बच्चों को पढ़ाई, लिखाई छोड़कर स्कूली टाईम में सड़कों पर प्रदर्शन करने आन्दोलन करने उतरने की आवश्यकता अचानक क्यों उत्पन्न हुई तथा बच्चों की कथित मांग के संबंध में विवादित स्थल बाबत्, सम्पूर्ण विगत 15 वर्षों की भूमि के अभिलेख, आबंटन, सहित स्कूल की वैधानिक स्थिति और वैधानिक मांग के औचित्य के संबंध में वस्तु स्थिति पूर्ण तथ्यों एवं दस्तावेजों सहित प्रस्तुत करें। जिससे नाबालिग बच्चों को सड़कों पर उतरने के संबंध में स्थिति पर विचार कर समाधान का प्रयास किया जा सके।