वंदे संवैधानिक भारत श्रृंखला में प्रश्नोत्तरी एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित

Share

अध्ययन केन्द्र के निदेशक डॉ भरत कुमार ने बताया कि निबंध का विषय संवैधानिक भारत के समक्ष चुनौतियां रहा। केन्द्र द्वारा विभिन्न संकायों में संविधान की प्रस्तावना को अधिष्ठाता कला संकाय, विज्ञान संकाय, विधि संकाय, विज्ञान संकाय तथा कमला नेहरू महाविद्यालय में भेंट की गई। गौरतलब है कि इससे पूर्व वंदे मातरम का सामूहिक गान एवं संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया। हिंदी स्मार्ट कक्ष में व्याख्यान, निबंध एवं प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

व्‍याख्यान में मुख्य वक्ता के रुप में प्रो किशोरी लाल रैगर, अध्यक्षता कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो औतार लाल मीणा द्वारा की गई थी। आगामी चरण में विज्ञान, विधि, सांयकालीन अध्ययन केन्द्र, कमला नेहरू महाविद्यालय में भी व्याख्यान, प्रश्नोत्तरी एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

संविधान दिवस के अवसर पर कला संकाय में संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया तथा विधि संकाय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कुलगुरू प्रो। पवन कुमार शर्मा, मुख्य वक्ता के रुप में पूर्व न्यायविद् गोपाल कृष्ण व्यास, विधि संकाय अधिष्ठाता प्रो सुनील आसोपा ने भाग लिया।