राज्यपाल विवेकाधीन कोटे से राज्य के खिलाड़ियों को 10.20 लाख की वित्तीय सहायता

Share

बागडे ने लैक्रोज खेल के आगामी लॉस एन्जलिस ओलम्पिक-2028 में सम्मिलित होने पर प्रसन्नता जताते हुए राजस्थान के खिलाड़ियों को अभी से वहां सभी वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार होने का आह्वान किया है।

राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी ने बताया कि राज्यपाल बागडे ने अपने विवेकाधीन कोटे से राज्य के महिला और पुरूष वर्ग में भाग लेने वाले उदयपुर संभाग के 28 खिलाड़ियों के लिए यह राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी है। इससे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन ही नहीं मिलेगा बल्कि वे ओलम्पिक में और अधिक बेहतर प्रदर्शन के लिए अभी से अपने आपको तैयार कर पाएंगे।

उल्लेखनीय है कि राज्यपाल बागडे ने इससे पहले भी ’लैक्रोज’ खिलाड़ियों को लगातार आर्थिक सहायता प्रदान की थी। उन्होंने स्वयं खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें राजस्थान को खेलों में अग्रणी करने के लिए प्रोत्साहित किया था। उन्होंने ’तृतीय राष्ट्रीय लैक्रोज’ प्रतियोगिता 2025-2026 के लिए भी राजस्थान के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देते हुए विविकाधीन कोटे से 10 लाख रूपये की अनग्रह राशि लैक्रोज एसोसिएशन ऑफ इण्डिया को हस्तातंरित की थी। इस प्रदत्त आर्थिक सहयोग और प्रोत्साहन से ही लैक्रोज की खेल की राजस्थान टीम ने विभिन्न वर्गों में अधिकृत 6 सभी प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त किए। राजस्थान को इसके कारण पांच स्वर्ण, एक कांस्य पदक प्राप्त हुआ। राज्यपाल के सहयोग से ही प्रदेश की 9 महिला और 5 पुरूष, कुल 14 स्थानीय खिलाड़ी आगामी एशियाई खेलों में भाग लेने के लिए भारतीय टीम में चयनित हुए हैं।