उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, कांग्रेस के सभी विधायक, पूर्व विधायक, बोर्डाे निगमों के अध्यक्ष उपाध्यक्षों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता पार्टी के सभी पूर्व पदाधिकारी व प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद होंगे।
बता दें कि पिछले दिनों पार्टी हाईकमान ने विनय कुमार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। विनय कुमार सिरमौर जिला के श्रीरेणुका जी से लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं। वह पूर्व कांग्रेस सरकार में मुख्य संसदीय सचिव भी रहे हैं। इसके अलावा वह प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष का कार्यभार भी संभाल चुके हैं।