हरियाणा की युवती से शिमला में दुष्कर्म, शादी का दिया था झांसा

Share

ढली पुलिस ने यह केस भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 और 3(5) के तहत दर्ज किया है।

शिकायत में बताया गया है कि युवती का दिल्ली निवासी अक्षत से प्रेम संबंध था। दोनों 9 सितंबर 2025 से 9 नवंबर 2025 तक ढली में साथ रहे। युवती ने आरोप लगाया है कि 21 सितंबर को अक्षत ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

पीड़िता का कहना है कि अक्षत ने उससे शादी का वादा किया था। लेकिन अब अक्षत शादी से साफ इंकार कर रहा है। इससे पीड़िता भावनात्मक रूप से टूट गई है और उसका मानसिक स्वास्थ्य काफी प्रभावित हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।