रायबरेली : घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या कर पति ने दी भी जान

Share

अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने बताया कि खीरो थाना क्षेत्र के सर्जीपुर निहस्था गांव में भीमराज अपनी पत्नी सोना देवी और तीन बच्चों शिवम (9), शुभम (7)और शिवशान (4) के साथ रहता था। आज सुबह पड़ोसियों ने थाना पुलिस को गृहस्वामी व उसकी पत्नी की माैत की सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और जांच पड़ताल की।

फाॅरेंसिक की शुरूआती जांच में सामने आया है कि महिला सोना की गला काटकर हत्या की गई है, जबकि दूसरे कमरे में पति भीमराज का शव फांसी के फंदे पर लटका था। दोनों कमरे अंदर से बंद थे और बच्चे घर के अंदर ही बिलख रहे थे। प्रथम दृष्टया दंपति के बीच बीती रात शुक्रवार किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। कहासुनी इतनी बढ़ी कि पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया और दूसरे कमरे में जाकर खुद भी फांसी लगा ली।

एएसपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि मृतक महिला सोनी देवी अपने मायके में एक शादी कार्यक्रम में शामिल होकर 14 नवंबर को ही वापस लौटी थीं। पुलिस ने माैके से बांका को कब्जे में लिया है और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

————-