उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन से जुड़े अभिलेखों की प्रदर्शनी का समापन

Share

दून पुस्तकालय के एम्फीथियेटर में आयोजित इस प्रदर्शनी में राज्य अभिलेखागार ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन से जुड़े विविध अभिलेखों को प्रदर्शित किया गया। जिसे तकरीबन 1200 लोगों ने अवलोकन किया। इसमें बड़ी संख्या में पुस्तकालय के युवा पाठक, सदस्यगण, आयोजित कार्यक्रमों में आये लोग और उत्तराखण्ड आंदोलन में शरीक लोग, इतिहास विदऔर उनके परिजन शामिल रहे। इस में प्रदर्शनी उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग, तप, समपर्ण और शहादत के विविध पक्षों को अभिलेखों के जरिये उजागर किया गया था। इससे युवाओं, छात्रों व शोधार्थियों व आम जन मानस को उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के इतिहास पर कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली।

प्रदर्शनी के संयोजक डॉ. लालता प्रसाद और राज्य अभिलेखागार के मनोज जखमोला ने बताया कि प्रदर्शनी में आये लोगों ने समाचार पत्रों में प्रकाशित जुलूस, लाठीचार्ज, फायरिंग, आगजनी, गिरफ्तारी व कर्फ्यू की खबरें व चित्रों, आंदोलन से जुड़े कई पोस्टर, पर्चे, सूचना,पम्पलेट, जनगीत, कविताओं, अखबारों के सम्पादकीय कॉलम व पुस्तकों में प्रकाशित विविध आलेखों को रुचिपूर्वक देखा। इस दौरान कुछ लोगों ने उत्तराखण्ड आंदोलन से सम्बंधित राज्य अभिलेखागार में दर्ज करने के लिए तकरीबन 1000 से अधिक विविध अभिलेख भी भेंट किए।