कांग्रेस ने बिहार चुनाव नतीजों पर समर्थकों का जताया आभार, कहा- लोकतंत्र और संविधान की लड़ाई जारी रहेगी

Share

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस चुनाव परिणामों का विस्तृत अध्ययन करेगी और कारणों को समझने के बाद अपनी बात रखेगी। उन्होंने महागठबंधन को वोट देने वाले मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि हतोत्साहित होने की जरूरत नहीं है। खरगे ने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच रहकर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

राहुल गांधी ने भी बिहार के करोड़ों मतदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह चुनाव शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था और इसका नतीजा चौंकाने वाला है।

उन्होंने कहा कि यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है, और कांग्रेस तथा इंडिया ब्लॉक नतीजों की गहराई से समीक्षा कर आगे की रणनीति और मजबूत करेंगे।