राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष ने महा जनसुनवाई में महिलाओं के दर्द का किया निवारण

Share

आयोग नियमित रूप से समय-समय पर जनसुनवाई करता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने बृहस्पतिवार को टीम के साथ तीन कोर्ट में करीब 200 पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुना। महिलाओं से घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर उत्पीड़न, सम्पत्ति विवाद, विवाह संबंधी प्रकरण, भरण-पोषण और साइबर क्राइम से संबंधित शिकायतों पर सुनवाई हुई। अध्यक्ष ने महिलाओं के लिए नया टाेल फ्री हेल्प लाइन नंबर 14490 जारी किया है। तीन कोर्ट में आयोग की राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष के अलावा, सदस्य अर्चना मजूमदार, ममता कुमारी और डेलिना खोंगडुप ने सुनवाई की।

शुभारम्भ राष्ट्रीय अध्यक्ष और जिलाधिकारी मेधा रूपम ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा आयोग का लक्ष्य देश की प्रत्येक महिला को न्याय, सम्मान और समान अवसर दिलाना है। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त अजय कुमार, महिला कल्याण विभाग, जिला प्रोबेशन अधिकारी, पुलिस विभाग, विधिक सेवा प्राधिकरण, समाज कल्याण, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।