थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 42 के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष है। उसके पास कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला है जिससे शव की पहचान हो सके। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।