नाइजीरिया में खतरे में है ईसाई धर्म- ट्रंप का बड़ा दावा, विशेष निगरानी का आदेश

Share

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट साझा कर कहा है कि नाइजीरिया में ईसाई धर्म अस्तित्व के खतरे का सामना कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि हजारों की संख्या में ईसाई मारे जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने कट्टरपंथी इस्लामी संगठनों को जिम्मेदार ठहराते हुए नाइजीरिया की विशेष निगरानी का आदेश दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कांग्रेस सांसद रिले मूर, अध्यक्ष टॉम कोल सिनेट कमेटी के साथ मिलकर इस मामले की जाँच कर रिपोर्ट देने का अनुरोध किया।

अमेरिका विशेष निगरानी की श्रेणी में उन देशों को रखता है जो उसके मुताबिक धार्मिक स्वतंत्रता के गंभीर उल्लंघन में संलिप्त हैं।