राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का पलटवार, बाेले- डांस करने की आदत राहुल गांधी के खानदान में है - सरस जनवाद

राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का पलटवार, बाेले- डांस करने की आदत राहुल गांधी के खानदान में है

Share

गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में पत्रकाराें से बात करते हुए राहुल गांधी पर जमकर भड़ास निकाली। उन्हाेंने कहा कि राहुल और कांग्रेस ने सनातन और हिन्दुओं का अपमान किया है। राहुल गांधी को खुद पता नहीं है कि वो पारसी हैं कि इसाई या फिर हिन्दू? यह उनको भी नहीं मालूम है। उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरपुर की जनसभा को संबोधित करते हुए आज राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए था कहा कि मोदी जी को अभी किसी चीज से मतलब नहीं है बस वोट से मतलब है। यदि आप कहोगे कि नरेन्द्र मोदी जी मंच पर नाच कर दिखाओ तब हम वोट देंगे, तो वो मंच पर नाचने लगेंगे। बिहार की जनता का वोट हासिल करने के लिए वो कुछ भी कर सकते हैं। मंच पर राहुल गांधी के साथ महागठबंधन का सीएम फेस तेजस्वी यादव भी थे।