शिक्षक संघ के पूर्व प्रधान महासचिव बीके बाबू के निधन पर शोक सभा

Share

शोकसभा में जिला शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, प्रधान सचिव ललितेश्वर शर्मा, राज्याध्यक्ष जयराम शर्मा,वारसलीगंज प्रखंड अध्यक्ष शंभू प्रसाद सिंह, राज्य कोषाध्यक्ष अयोध्या पासवान, प्रवीण कुमार, देव पासवान, मनोज झा, शंकर कुमार निराला, गणेश कुमार सिंह, रविनंदन कुमार, चंदन कुमार , रजनीश कांत ,अनिल कुमार सिंह, रामप्रवेश कुमार सहित जिला कार्यसमिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।

सभी शिक्षकों ने बी.के. बाबू के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी और उनके शिक्षा एवं संगठन के प्रति योगदान को याद किया।

अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि “बी.के. बाबू का जाना शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने हमेशा शिक्षकों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए संघर्ष किया।”

इस अवसर पर उपस्थित सभी शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।