तय कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार सुबह 8 बजे भोपाल के अटल पथ जाएंगे। यहां रन फॉर साइबर अवेयरनेस साइबर अपराध/सुरक्षा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 08:50 बजे भोपाल से पटना (बिहार) के लिए रवाना होंगे। 11.30 बजे बांका जिले के हाई स्कूल मैदान कटोरिया में जनसभा, दोपहर 12:50 बजे भागलपुर के नाथनगर विधानसभा के जगदीशपुर हाईस्कूल मैदान में जनसभा, 02.20 बजे मधेपुरा के आलमनगर के बीआरसी खेल मैदान मध्य विद्यालय पुरैनी आलमनगर में जनसभा और 03:10 बजे आलमनगर से पटना-भोपाल के लिए रवाना होंगे। इसके बाद शाम 05:50 बजे भोपाल वापस लौटेंगे। यहां मुख्यमंत्री निवास में रात 9 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे।