पार्सल ट्रक से 987.84 लीटर विदेशी शराब बरामद

Share

पुलिस ने बताया कि थानाध्यक्ष को सूचना प्राप्त हुई थी कि बंगाल की ओर से एक डाक पार्सल ट्रक में अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। इस सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष ने अपने पुलिस बल के साथ मीनापुर फुटानी चौक के पास वाहन जाँच अभियान चलाया।

जाँच के क्रम में एक डाक पार्सल ट्रक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में संबंधित कांड दर्ज कर अग्रतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।