इस अवसर पर स्वामी महाराज ने अशोक गहलोत का पुष्पमाला पहनाकर कर स्वागत किया तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए भगवान स्वामीनारायण से प्रार्थना की। स्वामी ने गहलोत को सामाजिक एकता के विषय पर बात की। और उनके द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा उन्हें आगे भी इसी भावना से जनसेवा और धर्म सेवा करते रहने का आशीर्वाद प्रदान किया। यह भेंट श्रद्धा, सौहार्द और आध्यात्मिक संवाद का एक प्रेरणादायक क्षण रहा।