उपभोक्ता मामले विभाग ने 72 व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर 186500 का लगाया जुर्माना

Share

उल्लेखनीय है कि गलत माप तौल एवं पैकेजिंग मापदंडों के विरुद्ध कंज्यूमर केअर अभियान 13 से 19 अक्टूबर तक सम्पूर्ण प्रदेश में विशेष रूप से चलाया जायेगा। इस हेतु अधिकारियों की विशेष टीमें संभाग एवं जिला स्तर पर गठित की गई है। विभाग द्वारा संचालित इस अभियान का उद्देश्य व्यापारियों को उपभोक्ताओं के हित में सही माप तौल करने के लिये पाबंद करने के साथ ही उपभोक्ताओं को उनके मूल अधिकारों के बारे में जागरूक करना है। राशि देकर प्राप्त की गई सेवाओ एवं वस्तुओं की शुद्धता, मानक, मात्रा एवं सही माप तौल उपभोक्ता का विधिक अधिकार है। इन अधिकारों के उल्लंघन पर उपभोक्ता, उपभोक्ता मामले विभाग को शिकायत कर सकता है।