अररिया में कल से नामांकन प्रक्रिया शुरू, जिला प्रशासन ने कसी कमर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Share

आज, अररिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अनिल कुमार और पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने अररिया और फारबिसगंज में बनाए गए नामांकन केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

सुरक्षा और व्यवस्था पर विशेष जोर

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने इस दौरान भीड़ के आगमन से संबंधित तैयारी, बैरिकेडिंग, मूलभूत सुविधाओं और निर्वाची पदाधिकारी कक्ष सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांतिपूर्ण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि कल सुबह 11:00 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले के सभी 06 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन स्थलों का निर्धारण कर दिया गया है।

अधिकारियों को सख्त निर्देश

जिलाधिकारी ने नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रतिनियुक्त सभी अधिकारियों और कर्मियों को समय पर अपने कार्यस्थल पर उपस्थित रहने और ईमानदारी व जिम्मेदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने का सख्त निर्देश दिया। शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

नामांकन स्थलों, समाहरणालय परिसर और दोनों अनुमंडलों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। सभी मुख्य प्रवेश और निकास द्वारों पर ड्रॉप गेट और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से निर्वाची पदाधिकारियों के कार्यालय से 100 मीटर की परिधि को सीमांकित किया गया है, ताकि इस क्षेत्र में अनधिकृत व्यक्तियों या वाहनों का प्रवेश न हो। संबंधित थानाध्यक्षों को निरंतर गश्ती बनाए रखने और स्थिति पर सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।

विधानसभावार नामांकन स्थल और निर्वाची पदाधिकारी:

जिले के सभी 06 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन स्थल और निर्वाची पदाधिकारी निम्न प्रकार हैं:

| विधानसभा क्षेत्र | निर्वाची पदाधिकारी | नामांकन स्थल |

46-नरपतगंज – भूमि सुधार उप समाहर्ता फारबिसगंज-भूमि सुधार उप समाहर्ता फारबिसगंज का कार्यालय कक्ष,

47-रानीगंज (अ0जा0) -भूमि सुधार उप समाहर्ता अररिया-भूमि सुधार उप समाहर्ता अररिया का कार्यालय कक्ष , 48-फारबिसगंज -अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज -अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज का कार्यालय कक्ष, 49-अररिया-अनुमंडल पदाधिकारी अररिया-अनुमंडल पदाधिकारी अररिया का कार्यालय कक्ष, 50-जोकीहाट -अपर समाहर्ता अररिया -अपर समाहर्ता अररिया का कार्यालय कक्ष, 51-सिकटी -उप विकास आयुक्त अररिया -उप विकास आयुक्त अररिया का कार्यालय कक्ष।