राजगढ़ःमां वैष्णो देवी मंदिर पर विशाल कन्या भोज का आयोजन, ट्रस्ट परिवार ने किया पाद-पूजन

Share

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खस ने कन्याओं के चरण धोकर उनका पूजन किया। इसके बाद कन्याओं को भोजन प्रसादी कराकर उपहार दिए गए। संपूर्ण आयोजन में भक्ति, सौहार्द और सेवा का अनुपम संगम दिखाई दिया। मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने निष्ठा और समर्पण भाव से आयोजन को सफल बनाया। मंदिर परिसर में कन्याओं सहित हजारों की संख्या में श्रद्वालुओं ने महाप्रसादी ग्रहण की। नवरात्र के अवसर पर मंदिर परिसर में आर्कषक साज- सज्जा की गई और प्रत्येक दिन विशेष पूजा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस मौके पर नगर के गणमान्य नागरिक, व्यापारी, महिला मंडल और समाज सेवी संगठनों के सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने माता रानी से नगर में शांति और सुख समृद्वि की कामना की। ट्रस्ट अध्यक्ष कमल खस ने कहा कि नवरात्र पर्व केवल देवी की उपासना का पर्व नही, बल्कि नारी शक्ति और सेवा भावना का प्रतीक है। कन्याओं में ही देवी का स्वरुप बसता है, उनका पूजन करना सबसे बड़ा धर्म और कर्तव्य है। नवरात्र पर्व पर ट्रस्ट परिवार द्वारा 37 वां विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है,जिसमें समरसता की भावनाओं के साथ हर वर्ग के लोगों ने एक ही जाजम पर महाप्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम के अंत में मंदिर ट्रस्ट की ओर से उन्होंने से सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अखिलेश जोशी, रामजी राजपाल, विनोद शिवहरे, लोकेश चैहान, फणीराज मूदढ़ा, दिनेश अग्रवाल, मुकेश शर्मा, अनिल सोनी, दिनेश साहू, कैलाश कुशवाह, दिनेश जाट,पवन अग्रवाल, जगदीश कुशवाह सहित अन्य भक्तजन मौजूद रहे।