जानकारी के अनुसार, यह घटना 5 सितंबर की शाम लगभग 5.50 बजे हुई थी। फायरिंग के तुरंत बाद टेका चौधरी फरार हो गया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर आरोपित को शहर से ही गिरफ्तार कर लिया गया और उसके कब्जे से एक हथियार बरामद किया गया। मामले का दूसरा आरोपित अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
पुलिस ने बताया कि संजय पथ स्थित गुड्डू पांडेय के घर पर अपराधियों ने हमला किया था। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर संलिप्त आरोपित दीपक कुमार चौधरी को पकड़ लिया और फायरिंग में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया।
गिरफ्तार आरोपित दीपक कुमार चौधरी की उम्र 41 वर्ष है और वह उलीडीह थाना क्षेत्र के 2/1 यूरेनस, एफ आस्था स्पेस टाउन का निवासी है। उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं, जिनमें एमजीएम थाना कांड संख्या 96/2023, मानगो थाना कांड संख्या 403/2021 और जरमुण्डी थाना (दुमका) कांड संख्या 54/2023 शामिल हैं। इसके तहत विभिन्न धाराओं जैसे आर्म्स एक्ट, 323, 307, 34, 387, 504, 506 और 302, 34 भादवि के तहत केस दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 7.65 एमएम का देसी पिस्तौल भी बरामद किया।