पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आज बीजेपी प्रदेश भर में आयोजित करेगी कार्यक्रम, चलेगा स्वच्छता अभियान

Share

बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरूवार को प्रातः 10ः30 बजे पं. दीनदयाल की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी को संबोधित करेंगे। गुरूवार को प्रदेश के सभी बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को चित्र पर पुष्पांजलि व प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही हर बूथ पर वृहद स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम होंगे।

आज प्रातः 08 बजे मध्यप्रदेश में एक साथ, एक दिन, एक समय स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें पार्टी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिलों में आयोजित संगोष्ठियों में प्रदेश शासन के मंत्रीगण, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।