पुलिस आयुक्त जे रविंद्र गौड के मीडिया प्रभारी ने मंगलवार काे बताया कि 22 सितंबर की देर रात को महिला थाना पुलिस लोहिया नगर के पास चेकिंग कर रही थी, तभी एक स्कूटी पर सवार संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। शक के आधार पर महिला पुलिस कर्मियाें की टीम ने पीछा कर उसे घेर लिया, जिस पर उसने जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें वह घायल हाे गया। घायल हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बदमाश की पहचान लुटेरे विजयनगर निवासी जितेंद्र के रूप में हुई है। उसके पास से पुलिस काे घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी, एक टैबलेट, एक मोबाइल फोन और तमंचा मय कारतूस बरामद किया है। उसके खिलाफ पूर्व में आठ मुकदमे दर्ज हैं।
———-