भाजपा जिलाध्यक्ष ने जीएसटी को लेकर कहा कि सोमवार से जीएसटी की नई दरें पूरे देश में लागू हो गई हैं। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में व्यापारियों एवं जनता जनार्दन से मिलकर ऐतिहासिक जीएसटी रिफॉर्म का प्रचार करना है। इस अभियान के लिए भाजपा जिला सचिव को जिला संयोजक पहले ही नियुक्त किया जा चुका हैं। सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि सेवा पखवाड़ा अभियान महात्मा गांधी जी के जन्मदिन दो अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इस अभियान में गुरुग्राम जिले के सभी 17 मंडल अध्यक्ष अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।