20 सितंबर को जिला मुख्यालय धमतरी से लगे ग्राम पंचायत करेठा खार में 10 फीट लंबा अजगर ग्रामीणों ने देखा। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने सर्प मित्र सूर्यकांत साहू को दी। वह तत्काल वहां पहुंचकर रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ा। सूर्यकांत अपने साथी बाबी तिवारी के साथ मौके पर पहुंचे थे। जहां से रेस्क्यू कर घर लाया। यह अजगर लगभग 10 फीट लंबा और 15 किलो वजनी था। एक घंटे के अंतराल में पांच सांपों का रेस्क्यू कर वह पकड़ा और सभी को सुरक्षित जंगल में छोड़ा। पकड़े गए सांप में दो जहरीले सांप थे।
सर्प मित्र सूर्यकांत साहू ने बताया कि अजगर सांप को जब पकड़ने पहुंचे तो वह काफी वजनी था। पकड़ते ही उसे लपेट लिया था। उनके एक पैर को डस भी लिया। इसी समय दुलारी नगर, न्यायायिक परिसर एवं अन्य जगहों से भी फोन आते गए। सहयोगी के साथ सभी को डिब्बे और बोरी में पकड़कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि धमतरी क्षेत्र में गउंहा, डोमी, करैत, रसेल वाइपर ही जहरीले हैं बाकि सभी सांप सामान्य हैं। लोगों को सांपों को नहीं मारना चाहिए न ही उसके ऊपर मिट्टी तेल या पेट्रोल छिड़कना चाहिए। अब तक साढ़े पांच हजार से अधिक सांप का रेस्क्यू कर चुके हैं। वन विभाग द्वारा कोई मदद नहीं मिलती है न ही विभाग द्वारा सम्मान किया गया है। वे खुद नहीं चाहते कि इन वन्य जीवों का नुकसान हो।