उन्होंने कहा कि पुलिस की 16 सदस्यीय टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर वीरवार सुबह सुबह ही स्वतंत्र गवाहों सहित आरोपी के घर व दीपक भोजनालय/होमस्टे में दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी के मकान से एक किलो 624 ग्राम अफीम और एक किलो 622 ग्राम चरस बरामद की गई है । नशे की इस खेप को आरोपी ने बड़ी शातिरता से लकड़ी की पैनलिंग, किचन कपबोर्ड और सोफे के अंदर छुपा रखा था, जिस पर भगवान की तस्वीर लगाई गई थी। मौके से दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किए गए हैं।
गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी पर पहले से ही चार आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें दो मादक पदार्थ अधिनियम और दो भारतीय दंड संहिता की धाराओं (498ए व महिला से छेड़छाड़) से जुड़े हैं। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे 5 दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने नशे के कारोबार से भारी संपत्ति अर्जित कर रखी है, जिसकी जांच जारी है।