झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू संथाल के पार्टी नेताओं संग करेंगे समीक्षा बैठक,एसआईआर पर लेंगे राय

Share

देवघर नें पत्रकारों से बातचीत में के. राजू ने कहा कि कांग्रेस झारखंड की सभी सीटों पर मजबूत प्रदर्शन के लिए प्रतिबद्ध है। वे संथाल क्षेत्र के सभी जिला अध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और पूरे राज्य के नेताओं के साथ पार्टी को सशक्त करने पर चर्चा करेंगे। उन्होंने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के खतरे को देखते हुए बूथ स्तर के एजेंटों को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया। इस मुद्दे को लेकर वे देवघर से पाकुड़, साहिबगंज, दुमका और गोड्डा का दौरा करेंगे और कार्यकर्ताओं से राय लेंगे।

के. राजू ने कहा कि प्रधानमंत्री को मणिपुर पहुंचने में दो साल लग गए, जबकि राहुल गांधी संकट के समय तुरंत वहां पहुंचे थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अपनी जरूरत के हिसाब से जनता के पास जाते हैं, लेकिन कांग्रेस हमेशा जनता के हित और अधिकारों के लिए लड़ती रहेगी।