मप्रः मंत्री सारंग ने हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर को किया सम्मानित

Share

मंत्री सारंग ने कहा कि विवेक सागर जैसे खिलाड़ियों के कारण मध्यप्रदेश की खेल पहचान पूरे देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो रही है। उन्होंने कहा कि राजगीर में आयोजित फाइनल मुकाबले सहित पूरे टूर्नामेंट में विवेक सागर का प्रदर्शन सर्वोच्च रहा। उन्होंने अपने जज्बे और संघर्ष से भारत को गौरवान्वित किया है। यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि मध्य प्रदेश की धरती से ऐसे सितारे निकल रहे हैं, जो पूरी दुनिया में अपनी प्रतिभा की चमक बिखेर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि राजगीर में खेले गए एशिया कप-2025 के फाइनल में भारतीय हॉकी टीम ने साउथ कोरिया को 4-1 से पराजित कर चौथी बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारतीय टीम ने आगामी हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। मंत्री सारंग ने भारतीय टीम की इस उपलब्धि पर कप्तान, कोच और सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि भारतीय हॉकी की विजय का यह क्रम आगे भी अविराम जारी रहेगा और भारतीय हॉकी नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगी।