विद्यालय के शिक्षक योगेश कुमार साहू ने बताया कि, भारत में 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2023 में इस दिन चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर भारत को अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में एक नई ऊंचाई दिलाई थी। यह उपलब्धि पूरे विश्व में भारत की वैज्ञानिक क्षमता का प्रमाण है। प्रतियोगिता में विजयी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे और भारत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।