प्रयागराज: घर से गायब हुए बच्चे का खेत में मिला शव, हत्या की आशंका

Share

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि नैनी थाना क्षेत्र के नई बस्ती महेवा निवासी शरद 11 वर्ष पुत्र मन्नू उर्फ मानव का शव घर से लगभग 200 मीटर दूर स्थित आशीष के फूल के खेत में पाया गया। जानकारी पर परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य संकलन किये और पुलिस के अधिकारी भी पहुंचे। परिवार के लोगों ने बताया कि वह घर से लगभग 7 बजे निकला और वापस नहीं लौटा। देर होती देख परिजन उसकी खोज बीन करने लगे और इस संबंध में पुलिस को भी सूचना दी। परिवार वालों का कहना है कि बच्चे की गलाघोट कर हत्या की गई है। हत्या की वजह क्या है इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस उपायुक्त यमुनानगर नगर का कहना है कि बच्चे की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, जिससे मौत कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।