स्याना चट्टी  यमुना नदी में बनी झील, पुलिस ने  इलाकों को करवा खाली

Share

निकासी बाधित होने से जलभराव लगातार बढता जा रहा है। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से आस-पास के घर, मकान व होटल खाली करवा दिए हैं।

इधर जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्य ने

बता कि स्यानाचट्टी के लिए तत्काल 3 टीमें मौके पर रवाना हो चुक हैं।

वहीं पुलिस ने बताया कि उक्त स्थान पर अत्यधिक जलभराव से निचले इलाकों के सभी जनमानस को सचेत रहने की आवश्यकता है। पुलिस ने स्थानीय निवासियों से अपिल की है कि

यमुना नदी के आस-पास न जाएं, सुरक्षित स्थानों पर रहें।

पुलिस ने सहायता के लिए 112 डायल करने की अपील की है। गौरतलब है कि उत्तरकाशी के स्यानाचट्टी‌ में, 28 जून की देर रात बादल फटने से कुपड़ा गाड से आए भारी मलबे के कारण यमुना नदी का प्रवाह रुक गया था, जिससे नदी पर एक झील बन गई थी। इस कारण स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई थी, क्योंकि झील का पानी होटलों की निचली मंजिलों तक पहुंच गया था। हालांकि, कुछ दिनों बाद मलबा हटाए जाने पर झील का पानी धीरे-धीरे कम हो गया और स्थिति में सुधार हुआ, जिससे स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली थी।