तिरंगा हाथ में थामे पूर्व सैनिक की मौत, तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे मसयाणी के हेत राम

Share

बारिश के बीच हाथों में तिरंगा और छाता थामे पूर्व सैनिक व स्थानीय लोग भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे। साथ चल रह रहे सेवानिवृत सूबेदार बेसर सिंह व ईश्वर दास के अनुसार हेत राम अचानक उनके उपर आ गिरा। यह करीब 11 बजे की बात है जब इस क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी। जैसे ही हेत राम को चक्कर आया तो एकदम से उन्हें उठाया गया और तुरंत एक गाड़ी में डाल कर उन्हें भांबला के आस्था अस्पताल में पहुंचाया गया मगर तब तक उनके प्राण जा चुके थे। हेत राम का एक बेटा बलबिंदर सिंह है और वह भी सेना से ही रिटायर हुआ है। हेत राम 24 साल पहले सेना से रिटायर हुए थे। जिंदगी में भी तिरंगे के साथ रहे और अंत समय में भी तिरंगे ही थामे हुए थे। उनके निधन से जहां पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई वहीं इस घटनाक्रम को लेकर चर्चा भी बहुत है।