रेवाड़ी के आसलवास गांव निवासी अमित पर एक युवक की जन्मदिन पर गोली मारकर हत्या का आरोप है।
रेवाड़ी हेडक्वार्टर के उप पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए आरोपित महिलाओं के कपड़े पहन कर रहता था। महिला के कपड़ों में ही आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। घाघरा-कुर्ता में उसे निशानदेही के लिए बाजार में घुमाया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह एक साल से भेष बदलकर रह रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस सात आरोपिताें को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मंगलवार को पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपित अमित को भी गिरफ्तार कर लिया है।